भुवनेश्वर: अप्रेल 2 एबं 3 तारीख़ को भुबनेश्वर स्थित, प्रभूजी इंग्रजी मीडियम स्कूल में भारतीय मजदूर संघ, ओड़िशा प्रदेश की 16 वीं अधिवेशन संपन्न हुई है। दिलीप की अध्यक्षता में सुरु हुई अधिवेशन में, भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रध्देय हिरण्मय पांड्य एबं पूर्व क्षेत्र संगठन प्रभारी श्रधेय गणेश मिश्रा जी का मार्गदर्शन के साथ साथ बर्तमान में मजदूर समस्याओं के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने उदवोधन क्रम में जानकारी प्राप्त हुआ है। अधिवेशन में दो प्रस्ताव पारित हुई है, एक असंगठित श्रमिक के समस्याओं के ऊपर दूसरे प्रवासी मजदूरों के समस्या। इस दोनों प्रस्ताब के ऊपर अगले दिनों में राज्यभर जन जागरण करने के साथ साथ बल्क स्तर से बिधान सभा के सामने आंदोलन किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान 01 महिला सत्र भी संपन्न हुई है। संगठन सत्र में, प्रदेश संघ चालक श्रधेय गोपाल मिश्रा जी का जीवंत मार्गदर्शन उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुई है। अधिवेशन की अंत अर्थात 03 अप्रेल को आखिर सत्र में प्रदेश संगठन की नई समिति का घोषणा, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री, श्री गणेश मिश्रा जी ने किए हैं। सर्ब सम्मति से श्री पृथ्वीराज पंडा, अध्यक्ष, श्री विनय त्रिपाठी महामंत्री, लक्षण दास कोषाध्यक्ष एबं गिरीश महंत, प्रदेश संगठन मंत्री के नाते चुने गए हैं।
